14 नवम्बर को जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में होगा FLN मेला — मॉनिटरिंग अधिकारियों की सूची जारी

कोरबा। जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा जिले की सभी प्राथमिक शालाओं में Foundational Literacy and Numeracy (FLN) मेला के सफल आयोजन हेतु दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं। यह मेला 14 नवम्बर 2025 को आयोजित किया जाएगा, जिसमें बालवाड़ी स्तर के बच्चों को भी शामिल किया जाएगा।

जिला शिक्षा अधिकारी ने अपने आदेश क्रमांक 7302/FLN मेला/2025-26, दिनांक 10 नवम्बर 2025 में कहा है कि परिषद एवं एससीईआरटी रायपुर के निर्देशानुसार यह मेला आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य प्राथमिक कक्षाओं के बच्चों में बुनियादी साक्षरता और संख्यात्मक दक्षता (FLN) को प्रोत्साहित करना है।

आदेश में बताया गया है कि जिले के सभी विकासखंड शिक्षा अधिकारी, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी, विकासखंड स्त्रोत समन्वयक एवं नोडल प्राचार्य मेले की तैयारियों की निगरानी करेंगे। प्रत्येक मॉनिटरिंग अधिकारी (डी.आर.जी./बी.आर.जी.) को अपने संकुल क्षेत्र के अंतर्गत एक विद्यालय में ऑफलाइन मॉनिटरिंग एवं एक विद्यालय में सीएसी के समन्वय से ऑनलाइन मॉनिटरिंग करनी होगी।

साथ ही 13 नवम्बर को सभी मॉनिटरिंग अधिकारियों को अपने स्टॉल की तैयारी पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं। आयोजन उपरांत जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) कोरबा द्वारा एक गूगल फॉर्म जारी किया जाएगा, जिसे सभी मॉनिटरिंग अधिकारियों को अनिवार्य रूप से भरना होगा।

इस संबंध में पत्र की प्रतिलिपि राज्य परियोजना कार्यालय समग्र शिक्षा रायपुर, संचालक एस.सी.ई.आर.टी. रायपुर, कलेक्टर कोरबा, जिला मिशन समन्वयक समग्र शिक्षा कोरबा तथा जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान कोरबा को भी भेजी गई है।

विकासखंड करतला हेतु FLN मेले के मॉनिटरिंग अधिकारियों की सूची

जिला शिक्षा अधिकारी कोरबा द्वारा जारी सूची के अनुसार विकासखंड करतला में निम्न मॉनिटरिंग अधिकारियों को दायित्व सौंपा गया है —

श्रीमती अल्कंदा दत्ता (डाइट)प्रभार संकुल 1 रामपुर प्रभार संकूल 2 नोंनदरहा ,श्रीमती रिंकू लोध (डाइट)नोनबिर्रा,कोटमेर, ढ़िटोरी श्रीमती आशु गुप्ता (डाइट)सरगबंदिया ,संडेल , श्री लालसिंह कँवर पकरिया,लबेद श्रीमती झरना राठोर उमरेली, बरपाली श्री राजेश राजवाड़े कनकी, कथरीमॉल श्री मनोज प्रधान सोहागपुर, फरसवानी श्री अनिल कुमार भट्पहरे सुखरीकला,बिरतराई श्री बसंत मिरी खरवानी,कोथारी श्री कंचनलाल पटेल चोरभट्टी, करतला, कु. मंजुलता प्रधान बोतली, नवापारा श्री उपेन्द्र कुमार भोई सेंदरीपाली, केराकछार, श्री जीतेन्द्र बघेल कराइनारा, पठियापाली, जर्वे श्री राजेश कँवर चिचोली, जर्वे श्री विजेंद्र कुमार पाटले गिधौरी, फत्तेगंज श्री कन्हैया कँवर पिडिया, बेहरचुवा श्री तरुण कुमार वैष्णव तुमान, ढोढातराई

Related Post