कोरबा-चांपा मुख्य मार्ग स्थित जमनीपाली टोल प्लाजा में 15 अगस्त के अवसर पर ध्वजारोहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह टोल प्लाजा हाल ही में शुरू हुआ है और यहां पहली बार स्वतंत्रता दिवस मनाया गया।
कार्यक्रम को सफल बनाने में क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों एवं कर्मचारियों का विशेष सहयोग रहा। इस अवसर पर भाजपा फरसवानी मंडल के महामंत्री अंतराम यादव, जमनीपाली के सरपंच प्रतिनिधि परस कंवर, प्रेम पटेल, राकेश श्रीवास, सुखनंदन कश्यप, उरगा थाना के आरक्षक वीरेंद्र अनंत सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
टोल प्रबंधन टीम की ओर से टोल मैनेजर बंडु ह्युराल, अकाउंटेंट राकेश, आईटी मैनेजर अनूप मिश्रा, शिफ्ट इंचार्ज जितेंद्र मौर्य, पेट्रोलिंग टीम आई.पी.वी. दीपक भैरवा, रमेश पासवान, डॉक्टर दिनेश (रितेश सरवन) एवं सभी कर्मचारियों ने ध्वजारोहण कार्यक्रम को सफल बनाने में अहम भूमिका निभाई
