फिर हुई गोली कांड , कटघोरावासी दहसत में, त्यौहारों में बन रहा डर का माहौल

कोरबा जिले में फिर एक बार बना दहशत का माहौल,  कटघोरा थाना क्षेत्र अंतर्गत कसनिया मार्ग में बुधवार देर रात लगभग 11 बजे गोली चल गई।

फायरिंग की घटना की खबर फैलते ही सनसनी व्याप्त।
मौके पर पहुंचे पुलिस के आलाधिकारि सघन जांच  में जुटी।
आसपास के लोग भी घटना स्थल पर  हुए एकत्र।
बताया जा रहा है कि कटघोरा के निवासी सिकन्दर मेमन के कासनिया रोड पर स्थित निवाश स्थान के सामने से फायरिंग करते हुए कोई अज्ञात व्यक्ति भगा।
एक गोली शटर से पार निकल गई और दूसरी दरवाजे पर लगी है।
माना जा रहा है कि किसी ने दहशत फैलाने की मनशा से इस फायरिंग को अंजाम दिया है।

फायरिंग की खबर फैलने के बाद यह मामला एक बहुचर्चित प्रकरण से जोड़कर देखा जा रहा है। अब सवाल और जांच का विषय है कि गोली किसके द्वारा चलवाई गई है…?

फिलहाल, मौके पर कटघोरा थाना प्रभारी धर्म नारायण तिवारी और पुलिस के आलाधिकारी मौजूद हैं। कारतूस का खाली खोखा बरामद किया गया है। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी कटघोरा पहुंचे हैं। इस घटनाक्रम से जुड़े एक व्यक्ति के पकड़े जाने की खबर है जिससे गहन पूछताछ की जा रही है। बताया गया कि वह गोली चलाने के बाद भागते समय स्थानीय लोगों के द्वारा दबोच लिया गया।

Related Post