बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के बाहर लगी आग

अरनोद शहर के बैंक ऑफ बड़ौदा एटीएम के बाहर अचानक उस समय हड़कंप मच गया जब एटीएम के बाहर लगे मीटर में अचानक आग लग गई। आग की लपटें उठते ही आस-पास मौजूद लोगों में अफरा-तफरी और डर का माहौल बन गया।Uploaded Image

 

लेकिन ठीक उसी वक्त पास ही मौजूद एसबीआई कियोस्क संचालक आदित्य कुमावत ने अपनी समझदारी और हिम्मत का परिचय देते हुए अग्निशमन यंत्र से आग पर काबू पा लिया। उनकी त्वरित कार्रवाई से एक बड़ी अनहोनी टल गई।Uploaded Image

 

इस घटना के बाद लोगों ने राहत की सांस ली और सभी ने आदित्य कुमावत की बहादुरी की जमकर सराहना की। सचमुच, उनकी सूझबूझ ने अरनोद में एक बड़ी घटना को होने से रोक दिया।

Related Post