लगातार बारिश से खिले किसानों के चेहरे

रायगढ़- पिछले चार दिन से लगातार हो रही बारिश के कारण अब किसानों के चेहरे खिल उठे हैं यहां बताना लाजिमी है कि कुछ दिन पहले ही मौसम ने किसानों के प्रति अपना मुंह मोड़ लिया था और बारिश नहीं होने से की खेतों में पानी की आवश्यकता बढ़ने लगी थीl ऊपर से जिले में खाद की आपूर्ति भी नहीं हो पा रही थी जिससे किसानों ने समिति में हल्ला बोल दिया एवं समझाइश देने के बाद भी किसानों ने नेशनल हाईवे में चक्का जाम किया था l

जिसमें खरसिया विधायक उमेश पटेल एवं चंद्रपुर विधायक रामकुमार यादव का भी समर्थन मिला था हालांकि यह चक्का जाम कुछ देर के बाद समाप्त कर दिया गया था लेकिन अब झमाझम बारिश के चलते खेतों में पानी लबालब भर चुके हैं वहीं अब किसानों ने अब राहत की सांस ली है किसानों की माने तो अभी भी खाद की कमी से किसान जूझ रहे हैं और लगातार बारिश होने के कारण खेतों में पानी पर्याप्त भर चुके हैं जिससे अब उन्हें खाद की आवश्यकता आन पड़ी है l

समिति में लग रहा किसानों का रेला 

खेतों में पर्याप्त जल भराव के कारण एक तरफ किसानों के चेहरे खिले हुए हैं तो वहीं खाद की कमी के कारण किसान परेशान हैंl सभी खाद्य समिति केंद्रों में किसानों की भीड़ देखी जा सकती हैl वहीं जिला प्रशासन ने आश्वासन दिया है कि समय रहते किसानों को खाद की आपूर्ति कर दी जाएगी लेकिन किसानों की माने तो खेतों में पर्याप्त पानी होने के कारण अभी की स्थिति में खाद का छिड़काव करना अति आवश्यक हो गया हैl पानी की कमी होते ही खाद का छिड़काव करने से फसलों को पर्याप्त फायदा नहीं मिल पाएगाl

Related Post