शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय फरसगांव में कॉमर्स के छात्रों का शानदार प्रदर्शन, 85% से अधिक अंक पाने वाले हुए सम्मानित

कोंडागांव, 2 मई 2026 | फरसगांव स्थित शासकीय आदर्श उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में वार्षिक परीक्षा परिणाम घोषित होने के साथ ही विद्यालय में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कक्षा 12वीं के छात्र वाणिज्य (कॉमर्स) संकाय से हैं और उन्होंने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए विद्यालय का नाम रोशन किया है।

Uploaded Image

कक्षा 12वीं में रोहन सिंह ने 91% अंक प्राप्त कर स्कूल में प्रथम स्थान हासिल किया, साथ ही जिले में टॉप टेन में जगह बनाई। वहीं योगेश गावड़े 86.6% अंकों के साथ द्वितीय और आकाश सिंह नेताम 84.2% अंकों के साथ तृतीय स्थान पर रहे। कक्षा 10वीं में भी छात्रों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए अच्छे अंक अर्जित किए हैं।

Uploaded Image

विद्यालय की प्राचार्य मैडम आर. डी. जैकब एवं समस्त विद्यालय स्टाफ की ओर से सभी सफल विद्यार्थियों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।

 

विशेष रूप से 85 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को जिलाधीश महोदया श्रीमती नूपुर राशि पन्ना द्वारा जिला कार्यालय में सम्मानित किया गया, जिससे छात्रों का उत्साह और मनोबल और बढ़ा है।

 

विद्यालय परिवार ने इस सफलता का श्रेय छात्रों की मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग को दिया है।

Related Post