पीथमपुर 4 सितंबर गुरुवार को
नगर पालिका पीथमपुर में सभी 31 वार्डो में 3 सितंबर बुधवार से जोरदार बारीश हो रही है । नगर पालिका ' सी.एमओ निशिकान्त शुक्ला, के निर्देशानुसार सभी वार्डो में आपदा स्थिती एवं जल भराव की संभावना में आपदा प्रबंधन टीम का गठन किया गया है । यह टीम सभी वार्डो का भ्रमण कर आपदा एवं जल भराव स्थिती का तत्काल आंकलन कर जल निकासी की व्यवस्था करेगी ।
नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि सुरेश पटेल, एवं निशिकान्त शुक्ला द्वारा अपने वार्ड प्रभारियो' के साथ नगर भ्रमण कर जल जमाव की स्थिती में जल निकासी की व्यवस्था तत्काल की जा रही है। सभी वार्डो नगर पालिका पीथमपुर के झोन प्रभारियो द्वारा आवश्यक कार्यवाही की जा रही है ।कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे चालू रहेगा जिस पर जल भराव की शिकायत दर्ज की जा सकती है ।
आदेशः-
शासन के निर्देश अनुसार प्रति वर्षानुसार इस वर्ष भी नगरीय क्षेत्र पीथमपुर में बाढ एवं आपदा से निपटने के लिए कन्ट्रोल रूम की स्थापना कर निम्नानुसार कर्मचारियो की इयुटी तत्काल प्रभाव से लगाई जाती है । अति वर्षा होने की स्थिती में कन्ट्रोल रूम 24 घण्टे चालू रहेगा।
कंट्रोल रूम की जवाबदारी के लिए
विजय कुमार अहिर कार्यालय अधीक्षक को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। निलेश जावा प्रातः 6:00 से दोपहर 2:00 बजे तक। सहायक वर्ग मांगीलाल चन्द्रवंशी दोपहर 2:00 से रात्रि 10:00 बजेतक। सहायक .वर्ग- राजू बडोदिया, सहायक राजस्व निरीक्षक रात्रि 10:00 बजे प्रातः 6:00 बजे तक।
आदेश तत्काल प्रभाव से प्रमावशील होगा ।
