चुनाव हुआ सम्पन्न 10 वे ब्लॉक बाँकी मोंगरा पंहुचे कांग्रेस के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ खुटिया

बाँकी मोंगरा में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष कांग्रेस कमेटी के डॉक्टर आर सी खुटिया का आगमन हुआ लोगों ने भारी उत्साह के साथ स्वागत किया। राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिका अर्जुन खड़गे व नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के दिशा निर्देशानुसार देशभर में संगठन के कायाकल्प का अभियान चल रहा है

जिस पर राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पूर्व सांसद आईसीसी के कोरबा पर्यवेक्षक डॉक्टर आरसी खूंटिया द्वारा आज बाकी मोगरा में जिला कांग्रेस कार्यालय के विगत कुछ दिनों से लगातार बैठक जारी के दौरान उपस्थित हुए। पार्टी के शहरी व ग्रामीण जिला अध्यक्षों के लिए आवेदन मांगे गए इसके लिए पार्टी द्वारा मापदंड निर्धारित किए गए हैं जिसके आधार पर शहरी व ग्रामीण क्षेत्र के लिए जिला अध्यक्ष के लिए कल 23 आवेदन प्राप्त हुए हैं जिसमें ग्रामीण स्तर के लिए 8 आवेदन और शहरी क्षेत्र के लिए 15 आवेदन प्राप्त हुए हैं

जिला अध्यक्ष के लिए प्रातः आवेदनों पर पार्टी द्वारा निर्णय लिया जाएगा । आवेदनों में जिला कांग्रेस कमेटी ग्रामीण कोरबा के विकास सिंह , प्रभा तंवर,अशोक सिंह,योगेंद्र कुमार सोनकर,गोपाल प्रसाद यादव, मनोज चौहान, हरकुमारी बिंझवार,डोमिन मेहंदी चौहान का नाम शामिल है।

इसी प्रकार जिला कांग्रेस कमेटी शहर के लिए नाथू लाल यादव ,रेखा त्रिपाठी, राकेश पंकज, विभूति नारायण सिंह, मुकेश राठौर, अर्चना उपाध्याय, मालू साहू, सपना चौहान, सुनील जैन, अभय कुमार तिवारी, मस्ततुल सिंह, महेश अग्रवाल, दिनेश सोनी, केपी चंद्रवंशी और प्रशांत सिंह का नाम शामिल है।


बाँकी मोंगरा के पानी के पास सामुदायिक भवन परिसर में चुनाव आयोजित किया गया था जो कि देर शाम तक चली।
हरीश परसाई ने बताया कि इस चुनाव का परिणाम आने वाले माह के पहली तारीख तक आ जाएगी।

Related Post