मानसून के दौरान रेल परिचालन में आने वाली चुनौतियों जैसे जलभराव, सिग्नल प्रणाली में नमी, बिजली आपूर्ति में बाधा आदि से निपटने के लिए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे का सिग्नल एवं दूरसंचार विभाग (S&T) पूरी सजगता से तैयार है।
जलभराव से सुरक्षा–
स्टेशनों के यार्डों की निकासी व्यवस्था दुरुस्त, सुधारात्मक कार्य समय पर पूर्ण।
सिग्नलिंग प्रणाली की सुरक्षा–
सभी सिग्नल पोस्ट को वाटरप्रूफ सीलिंग से सुरक्षित किया गया, नमी और रिसाव की संभावनाएँ समाप्त।
रिले रूम व उपकरण कक्षों की मरम्मत–
खिड़की, दरवाजों की मरम्मत के साथ छतों की सफाई, ड्रेनेज पाइप भी साफ किए गए।
बिजली आपूर्ति सुनिश्चित–
स्टैंडबाय पावर सप्लाई और जेनेरेटर सेट की व्यवस्था, बैटरी चार्जिंग सुनिश्चित।
केबल व उपकरणों की निगरानी–
पुराने केबल बदले गए, अर्थ फॉल्ट ठीक किए गए, महत्वपूर्ण इलेक्ट्रॉनिक सिस्टम की कार्यक्षमता जांची गई।
निरंतर समीक्षा व सुधार–
मुख्यालय स्तर पर प्रतिदिन फेलियर की समीक्षा, सुधारात्मक कार्यों की निगरानी।
यात्रियों की सुरक्षा और सुविधा को सर्वोपरि मानते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने बारिश में भी संचालन की विश्वसनीयता को कायम रखने के लिए ठोस कदम उठाए हैं।
