पीथमपुर,
श्रावण मास के पावन अवसर पर शिवभक्ति की लहर जोरों पर है। इसी श्रद्धा और उत्साह के साथ पीथमपुर से चार दिवसीय दिव्य महाकाल कावड़ यात्रा उज्जैन के लिए रवाना हुई। इस यात्रा की शुरुआत भाजपा युवा मोर्चा नगर उपाध्यक्ष अभय वर्मा के नेतृत्व में बोकनेश्वर महादेव मंदिर से की गई।
अभय वर्मा ने बताया कि यह यात्रा पैदल चलकर महाकालेश्वर उज्जैन ज्योतिर्लिंग तक पहुंचेगी। उन्होंने कहा —
शिव आनंद का प्रतीक हैं और उनकी भक्ति में अद्भुत शक्ति का अनुभव होता है। यह यात्रा जनकल्याण और सनातन धर्म के प्रचार-प्रसार हेतु निकाली गई है।
इस पवित्र कावड़ यात्रा में पीथमपुर एवं आसपास के अनेक युवा श्रद्धा और उमंग के साथ शामिल हुए। यात्रा के प्रमुख सहभागी बजरंग सेना प्रदेश अध्यक्ष सुनील रघुवंशी, युवराज गीते, कुंदन चौहान, शैलेंद्र बिरला, कन्हैया, दीपक, अर्पण, आयुष राजपूत, विकास पंडित, शैलेंद्र गीते सहित कई शिवभक्तों ने कदम से कदम मिलाकर भोलेनाथ की भक्ति में रमे रहे।
यह यात्रा चार दिवसीय होगी, जिसमें रास्ते भर हर-हर महादेव के जयघोष से वातावरण भक्तिमय रहेगा। श्रद्धालु विभिन्न स्थानों पर पड़ाव करते हुए उज्जैन पहुंचेंगे, जहां महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन कर जलाभि
षेक करेंगे।
