छुरिया:- जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण रविन्द्र वैष्णव ग्राम भंडारपुर में आयोजित कर्मा जंयती कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई। सर्वप्रथम कर्मा मां की पूजा अर्चना कर कार्यक्रम की शुरुआत की गई। श्रीमती किरण वैष्णव ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि मां कर्मादेवी भगवान की महान भक्त थीं, इसलिए श्रीकृष्ण ने उन्हें साक्षात दर्शन दिए थे। तब माता ने अपने सामने बैठकर भगवान श्रीकृष्ण को खिचड़ी खिलाई थी। कर्मा मां केवल साहु समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण सामाज के लिए आदर्श है। कर्मा माता केवल साहू समाज ही नहीं बल्कि सम्पूर्ण समाज के लिए आदर्श हैं। उनका जीवन परिश्रम, सत्य और सेवा के मार्ग को दर्शाता है। कार्यक्रम को जनपद पंचायत छुरिया अध्यक्ष संजय सिन्हा ने भी संबोधित करते हुए कहा कि साहू समाज की आराध्य देवी कर्मादेवी सेवा, त्याग और भक्ति समर्पण की देवी हैं। कर्माबाई की गौरव गाथा जनमानस में श्रद्धा तथा भक्तिभाव से वर्षों से चली आ रही है। मां कर्मादेवी का जन्म पापमोचनी एकादशी के दिन उत्तरप्रदेश के झांसी नगर में चैत्र कृष्ण पक्ष की एकादशी को हुआ था। मां कर्मा को जितना भी समय मिलता था, वह समय वे भगवान श्रीकृष्ण के भजन-पूजन व ध्यान आदि में लगाती थीं। इस अवसर पर बिरम मंडावी जिला पंचायत सदस्य, शिशुपाल साहु परिक्षेत्र अध्यक्ष,नीलेनद साहु,भेषबाई साहू जनपद सदस्य,बेदबाई पोर्ते संरपच, कुमार साय साहू सुलोचना बाई,हिरसींग साहु,प्रेमलाल साहु, अर्जुन साहु, हिरालाल साहु, नारायण साहू,दीलीप साहु,डा.अश्वनी कोलियारी, हेमचंद्र साहु, तेजराम साहु,दिनदयाल साहु ईश्वर लाल साहू,खेमीया बाई, सरस्वती बाई, ऊषा बाई, उर्मिला साहु समेत समाज के पदाधिकारीगण व ग्रामवासी उपस्थित थे..
