आदिवासी कन्या आश्रम काटागाँव की नाबालिक छात्रा की संदिग्ध मौत पर जिला पंचायत अध्यक्ष ने जताई संवेदना, दिए सख्त जांच के निर्देश

कोंडागांव, 13 अक्टूबर 2025: ग्राम पंचायत बिवला निवासी छात्रा कु. चम्पा नेताम की आदिवासी कन्या आश्रम काटागाँव में हुई संदिग्ध मौत के बाद आज सोमवार को जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती रीता सोरी ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर शोक संवेदना व्यक्त की। उन्होंने इस दुखद घटना पर गहरा दुःख जताते हुए परिवार को हर संभव सहायता देने का आश्वासन दिया।

Uploaded Image

परिजनों ने मुलाकात के दौरान घटना की उच्चस्तरीय जांच की मांग की, जिस पर संज्ञान लेते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष रीता सोरी और जिला पंचायत सदस्य नन्दकुमार राठौर ने आश्रम का आकस्मिक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान आश्रम अधीक्षक सहित कर्मचारियों से विस्तृत पूछताछ की गई।

 

इस दौरान ग्राम पंचायत बिवला के सरपंच लक्ष्मण नेताम, मृतिका के माता-पिता, छात्राओं के पालकगण तथा स्थानीय ग्रामीणजन भी मौजूद रहे।

Uploaded Image

जांच के दौरान कई अहम जानकारियाँ सामने आईं, जिन पर गंभीरता से विचार करते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष ने थाना प्रभारी माकड़ी को निष्पक्ष एवं सख्त जांच के निर्देश दिए हैं। साथ ही, यदि इस हादसे में किसी प्रकार की लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित कर्मचारियों पर कड़ी कार्रवाई करने की अनुशंसा उच्च अधिकारियों को की गई है।

Uploaded Image

यह घटना आश्रमों में रहने वाली छात्राओं की सुरक्षा को लेकर कई सवाल खड़े कर रही है। जिला प्रशासन द्वारा की जा रही जांच से यह उम्मीद की जा रही है कि दोषियों को जल्द न्यायिक प्रक्रिया के तहत दंडित किया जाएगा।

Related Post