देवलापाठ सरपंच ने किया एक और योजना की पहल, मृतक परिवार को दिया सहायता राशि

कोरबा/करतला। भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार ने ग्राम पंचायत देवलापाठ के लिए एक नई योजना बनाई है, जिसका नाम है 'मृत परिवार सहायता राशि योजना'। इस योजना के तहत, हर मृतक के परिवार को 10,000 रुपए की सहायता राशि प्रदान की जाएगी। यह योजना विशेष रूप से उन परिवारों के लिए है, जिनको ऐसी कठिन समय में आर्थिक सहायता की आवश्यकता महसूस कर रहे हैं।

29 अप्रैल 2025, मंगलवार का दिन देवलापाठ के आश्रित ग्राम बगदर मे कमला बाई धनवार का आकस्मिक निधन हो गया था तो उसके परिवार को नरेंद्र बिंझवार द्वारा 10,000रूपए राशि का सहयोग दिया गया और इस अवसर पर भाजपा युवा मोर्चा कोरबा जिला उपाध्यक्ष रंजू उपस्थित थे।

गाँव के सरपंच व वर्तमान फरसवानी भाजपा मंडल अध्यक्ष नरेंद्र बिंझवार ने इस योजना की घोषणा गाँव की पंचायत में किए थे। वर्तमान सरपंच व मंडल अध्यक्ष ने कहा, 'हमारा पहला कर्तव्य अपने समुदाय की भलाई है। इस योजना से हर मृतक के परिवार को आर्थिक मदद मिलेगी, जिससे वे अपने जीवन को फिर से शुरू कर पाएंगे।

सभी गाँववाले उनकी इस तरह के क्रियाकलाप व योजनाओं से बहुत खुश हैं। सभी देवलापाठ पंचायत के रहवासी सरपंच का आभार व्यक्त कर रहे है। सभी में सामंजस्य बना हुआ है।

सरपंच ने कहा कि सभी मृतक परिवारों को प्राथमिकता दी जाएगी। उन्होंने कहा, 'हम सभी का दायित्व है कि हम एक-दूसरे का सहारा बनें।

बता दे की नरेंद्र बिंझवार लगातार चौथी बार सरपंच बने हैं तथा उनके द्वारा बहन विवाह योजना के तहत बहनों की शादी के दौरान 5000 रुपए का आर्थिक सहयोग दिया जाता है।

 

गाँव के लोगों व बुजुर्गों ने इस योजना का सराहना किया।सहायता राशि मिलने से उन्हें किस तरह का आर्थिक सहयोग मिल सकता है, यह सभी के लिए एक नई रोशनी लेकर आएगा। आखिरकार, गाँव में एक नई शुरुआत हुई और सभी लोग एक नई दिशा में बढ़ने लगे।

Related Post