छुरिया। कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला राजनांदगांव के ज्ञापन क्र. 316/एसएस/संकुल/2025 को दिनांक 20/06/2025 को राजनांदगांव जिले के समस्त विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी को संकुल शैक्षिक समन्वयक के पद हेतु प्रस्ताव मंगाया गया जिसमें जिले में संचालित शासकीय शालाओं एवं शालाओं में कार्यरत शिक्षकों के युक्तियुक्तकरण के पश्चात रिक्त संकुल शैक्षिक समन्वयकों के पद का प्रभार सौंपने एवं वर्तमान में कार्यरत संकुल शैक्षिक समन्वयक हेतु जो उच्च वर्ग शिक्षक/प्रधान पाठक नहीं है उनके स्थान पर भी प्रस्ताव मंगाया था जिसमें साथ में शिक्षक की आवश्यक योग्या का विवरण भी दिया गया है।

विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया की अपनी मनमानी
विकासखंड स्रोत समन्वयक द्वारा संकुल सोशल मीडिया पर वायरल हुये क्रमांक/364/एसएस/संकुल/2025 दिनांक 10/07/25 के आदेशानुसार संकुल शैक्षिक समन्वयक के पद हेतु प्रस्ताव भेजने के लिये छुरिया के समस्त 43 संकुल के लिये आदेश जारी कर दिया गया है जबकि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला राजनांदगांव के द्वारा सिर्फ रिक्त शालाओं से प्रस्ताव मंगाने हेतु आदेशित किया गया है। लेकिन विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया के अधिकारी से जानकारी लेने पर उन्होंने बताया कि अपने राजनांदगांव के उच्च अधिकारी से वाट्स एप पर मिले निर्देश के अनुसार उन्होंने छुरिया के समस्त 43 संकुल के लिये आदेश जारी किया है। जबकि छुरिया संकुल में लगभग 16 से 20 संकुल ही रिक्त हैं। अब यह बात समझ से परे है कि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला राजनांदगांव के ज्ञापन को अनदेखा कर अपनी मर्जी से उच्च अधिकारी से वाट्स एप पर मिले निर्देश के अनुसार आदेश जारी कर दिया। एक बात और देखने वाली यह है कि कार्यालय कलेक्टर एवं जिला मिशन संचालक समग्र शिक्षा जिला राजनांदगांव से ज्ञापन दिनांक 20/0़6/2025 को जारी हुआ था तो विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया द्वारा 10/07/2025 को सोशल मीडिया पर वायरल क्यों किया गया आखिर 20 दिनों तक जिले से आया आदेश विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया में क्या कर रहा था। इस संबंध में विकासखंड स्रोत समन्वयक छुरिया के अधिकारी द्वारा कोई ठोस और संतुष्टिप्रद जवाब नहीं दिया गया।
