दीपका/कोरबा। ग्राम पंचायत ढूरेना के आश्रित ग्राम चाका धमना में उस समय सनसनी फैल गई जब गाँव के पास स्थित तालाब में एक अज्ञात अधेड़ व्यक्ति की लाश तैरती हुई दिखाई दी।
राहगीरों ने सबसे पहले पानी में शव को देखकर आसपास के ग्रामीणों को सूचना दी। घटनास्थल पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई है।
तालाब के किनारे ही एक अज्ञात मोटरसाइकिल खड़ी मिली है, जिससे पूरे मामले पर और भी रहस्य गहराता जा रहा है।
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह मामला हत्या कर शव को तालाब में फेंकने का हो सकता है। हालाँकि, वास्तविक कारणों का खुलासा पुलिस जांच के बाद ही हो पाएगा।
फिलहाल ग्रामीण दीपका थाना पुलिस का इंतजार कर रहे हैं और प्रशासन से जल्द से जल्द जांच की मांग कर रहे हैं।
गाँव में इस घटना को लेकर तरह-तरह की चर्चाएँ हो रही हैं।
