कोरबा। उरगा थाना क्षेत्र के ग्राम पंचायत देवलापाठ के मैनपारा स्थित क्रेशर के पास एक व्यक्ति की लाश मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई।
मिली जानकारी के अनुसार मृतक ग्राम बिरतराई निवासी था, जो अपने ससुराल देवलापाठ में रहकर जीवनयापन करता था। स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना उरगा पुलिस को दी।
फिलहाल मौत का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और पुलिस विवेचना के बाद ही स्थिति साफ हो पाएगी
