कटघोरा के पास गांव जवाली के मुरई कछार खोलारनदिया के किनारे स्थित शिव मंदिर में भी प्रथम सावन सोमवार पर्व धूमधाम से मनाया गया जिसमें सर्वप्रथम सुबह 6:00 बजे कन्हैया लाल बईगा, सुमित्रा सागर मितानिन,वीरेंद्र नामदेव दुकान व्यवसायीश,मनोज व अन्य उपस्थित लोगों के द्वारा सामूहिक पूजा अर्चना आरती की गई। प्रसाद भोग लगाने का कार्य अंजोरसाय पटेल,करनसेन परिवार, गुड्डा राम कुंभकार, पूर्व सरपंच का परिवार के सहयोग से किया गया। क्षेत्र के जनपद सदस्य कमल बेलदार जी के द्वारा प्रदान की गई प्राप्त रसद सामग्री का खीर प्रसाद बनवाकर वितरण किया गया ।
ग्राम के सरपंच व उनके साथी, अन्य भक्तों के द्वारा समय अनुसार पुजा प्रणाम प्रसाद का ग्रहण संध्याकालीन बेला तक किया गया । विशेष आयोजन के अंतर्गत पंडित प्रदीप मिश्रा जी द्वारा ऑनलाइन शिव पुराण कथा का श्रवण मोहिनीष साउंड सर्विस के माध्यम से ग्राम वासियों को अल्प समय के लिए सुनाया गया । इस प्रथम सोमवार में कनकेश्वर कनकी धाम ग्राम जवाली से 48 कांवरिया दल के सदस्यों के द्वारा कनकी धाम में जाकर के जलाभिषेक बेल पत्र चढ़ाया गया वहां से वापस होने के पश्चात कुछ भक्त ग्राम के शिव धाम में आकर माता टेक प्रसाद ग्रहण कर अपने जीवन को कृतार्थ किये। प्रसाद निर्माण में सहयोग करने वाले गोपाल मनोज पूरन और हर्ष पटेल का सराहनीय योगदान रहा। आने वाले दूसरे सप्ताह में प्रसादी कार्य में सहयोग बोल बम बहना दल व कांवरिया दल के सहयोग से किया जाना है।
