राजस्थानी ढाबा में अवैध शराब सेवन कराना पड़ा महंगा, कोटा पुलिस की बड़ी कार्रवाई,संचालक पर FIR दर्ज

कोटा पुलिस ने चेतना विरुद्ध नशा व प्रहार अभियान के तहत अवैध रूप से शराब सेवन कराने वाले राजस्थानी ढाबा पर छापेमारी कर ढाबा संचालक रमेश मेघवाल को गिरफ्तार किया है। आरोपी अपने होटल में बिना लाइसेंस के शराब सेवन की सामग्री उपलब्ध करा रहा था।

22 जून 2025 को मुखबिर से सूचना मिलने के बाद अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व अनुविभागीय अधिकारी नूपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में कोटा थाना प्रभारी व टीम ने ढाबे में दबिश दी। आरोपी रमेश मेघवाल को रंगे हाथों शराब सेवन हेतु सामग्री उपलब्ध करते हुए गिरफ्तार कर आरोपी के विरुद्ध धारा 36(ग ) आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही कर जमानत मुचलका पर रिहा करने पर गवाहों को डराने धमकाने पर आरोपी के विरुद्ध इस्तगासा क्रमांक 33/223/2025 धारा 170,126,135(3) बी. एन.एस.एस. का कार्यवाही किया गया है।

उक्त कार्यवाही में निरीक्षक तोपसिंग नवरंग,सहायक उप निरीक्षक शिव कुमार साहू, आरक्षक 1507 अजय सोनी, का विशेष भूमिका रही।"

थाना कोटा पुलिस की त्वरित कार्रवाई ने ढाबों में नशा परोसने वालों के खिलाफ कड़ा संदेश दिया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के निर्देशों पर चलाया जा रहा यह अभियान जिले में नशा मुक्त वातावरण की दिशा में अहम कदम साबित हो रहा है।

Related Post