ग्रामीण सेवा शिविर से आमजन हो रहे लाभान्वित

ग्रामीण सेवा शिविर से आमजन हो रहे लाभान्वित

 

प्रतापगढ़, 1 नवंबर। राज्य सरकार के निर्देशानुसार ग्रामीण सेवा शिविरों से आमजन लाभान्वित हो रहे है। धरियावद उपखंड में आयोजित ग्रामीण सेवा शिविर ग्रामीणों के जीवन में नई उम्मीद लेकर आया। शिविर में पात्र लाभार्थियों को स्वामित्व आवासीय पट्टे प्रदान किए गए, जिससे ग्रामीणों को अपने मकानों का वैध स्वामित्व प्राप्त हुआ।

 

इसके साथ ही प्रधानमंत्री कृषि सिंचाई योजना के अन्तर्गत पात्र कृषकों को वित्तीय स्वीकृति दी गई। अक्षयपुर ग्राम पंचायत में आयोजित शिविर के दौरान ग्रामीण पशुपालकों को पशु मंगला बीमा पॉलिसी वितरित की गई।

 

ग्रामजनों ने राज्य सरकार द्वारा संचालित ग्रामीण सेवा शिविरों के प्रति आभार व्यक्त किया और कहा कि शिविरों से योजनाओं का लाभ सीधे आमजन तक पहुँच रहा है।

 

_______

Related Post