ग्राम पंचायत रिगनी में गणेश उत्सव के उपलक्ष्य में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में भक्तिमय माहौल और मधुर संगीत का संगम देखने को मिला। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक पूजा-अर्चना और भक्ति गीतों के साथ हुआ, जिसने पूरे वातावरण को दिव्यता और उत्साह से भर दिया।
सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सजी शाम
इस भव्य आयोजन में कोरबा की सुप्रसिद्ध गायिका शिवानी वैष्णव और उनकी स्टार नाइट टीम ने एक से बढ़कर एक गीतों की शानदार प्रस्तुतियाँ दीं।
लोकप्रिय गीत “मोला काजल प्रसंद है, लिपिस्टिक प्रसंद है” और “झुल-धुलकर मादर बजा दे मदरिया” पर दर्शक देर रात तक झूमते रहे। शिवानी वैष्णव की मधुर आवाज और टीम की शानदार परफॉर्मेंस ने पूरे कार्यक्रम को अविस्मरणीय बना दिया।
दर्शकों की उमड़ी भीड़
हजारों की संख्या में ग्रामीणजन और आसपास के क्षेत्रों से आए लोग इस अवसर पर मौजूद रहे। गीतों की हर प्रस्तुति पर तालियों की गड़गड़ाहट और दर्शकों का उत्साह कलाकारों के जोश को और बढ़ाता रहा।
आयोजकों का योगदान
इस सफल आयोजन के पीछे बहरता लाल कश्यप और हरप्रसाद (हरि) कश्यप का महत्वपूर्ण सहयोग रहा। ग्रामीणों ने उनके प्रयासों की सराहना की और कहा कि ऐसे आयोजन गाँव की एकता और सांस्कृतिक चेतना को और मजबूत करते हैं।
सुरक्षा व्यवस्था रही चाक-चौबंद
कार्यक्रम को शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक सम्पन्न कराने में शिवरीनारायण पुलिस विभाग का विशेष योगदान रहा। पुलिस बल की मौजूदगी से सुरक्षा व्यवस्था दुरुस्त रही और लोग निर्भय होकर देर रात तक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों
का आनंद उठा सके।
