समय-सीमा बैठक में कलेक्टर के सख्त निर्देश, बारिश से प्रभावितों को शीघ्र राहत, नियुक्तियों में पारदर्शिता

कलेक्टर अजीत वसंत की अध्यक्षता में आज समय-सीमा की बैठक आयोजित की गई, जिसमें विभागवार कार्यों की गहन समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिए कि विभागीय योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन कर आमजन को प्राथमिकता से लाभान्वित किया जाए।

 कलेक्टर ने दिए निर्देश–

 बारिश से हुए नुकसान का आकलन कर पीड़ितों को शीघ्र राहत राशि प्रदान की जाए।

 अतिथि शिक्षक व भृत्य की नियुक्ति प्रक्रिया पूर्ण पारदर्शिता से पूरी हो, रिक्त विद्यालयों की सूची वेबसाइट पर प्रकाशित की जाए।

विद्यालयों में रसोइया व गैस सिलेंडर भुगतान शीघ्र किया जाए।

 आदिवासी विकास विभाग के अधूरे छात्रावास कार्यों को शीघ्र पूर्ण किया जाए।

सभी सीएचसी में मरीज वार्डों में एसी लगवाने का कार्य तेजी से किया जाए।

 स्वास्थ्यकर्मियों हेतु आवास निर्माण व आवश्यक केंद्रों में पोस्टमॉर्टम कक्ष बनाए जाएं।

 नगदी रहित उपचार योजना पर जोर –

कलेक्टर ने निर्देश दिए कि सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्तियों का आयुष्मान योजना के तहत मुफ्त इलाज सुनिश्चित किया जाए। साथ ही इस योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार कर लोगों को जागरूक किया जाए।

 जनशिकायत निपटारा –

मुख्यमंत्री जनदर्शन, पीजीएन, मानवाधिकार आयोग एवं अन्य पोर्टलों पर लंबित मामलों का शीघ्र परीक्षण व निराकरण करने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए गए।

 उपस्थित अधिकारी–

वनमंडलाधिकारी कटघोरा कुमार निशांत, निगमायुक्त आशुतोष पाण्डेय, सहायक कलेक्टर क्षितिज गुरभेले, जिला पंचायत सीईओ दिनेश नाग, अपर कलेक्टर मनोज बंजारे समेत सभी एसडीएम व विभागीय अधिकारी बैठक में मौजूद रहे।

 कलेक्टर का स्पष्ट संदेश – कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं, जनता को राहत सर्वोपरि।

Related Post