आंगन में टॉयलेट जाते समय गर्भवती महिला को कोबरा ने डसा, मां और गर्भस्थ शिशु की मौत

कोरबा।करतला थाना क्षेत्र के आश्रित ग्राम टेंगरमार में एक दर्दनाक हादसे में 8 माह की गर्भवती महिला की सांप काटने से मौत हो गई। घटना दोपहर की है, जब महिला घर के आंगन में स्थित टॉयलेट जा रही थी। अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई, जिससे परिवार में कोहराम मच गया।

 

जानकारी के अनुसार, ग्राम टेंगरमार निवासी फिरतु राम मांझी मंगलवार सुबह काम के सिलसिले में केराकछार गया हुआ था। घर पर उसकी नवविवाहिता पत्नी राधिका (23) और अन्य परिजन मौजूद थे। दोपहर के समय राधिका जब आंगन में बने टॉयलेट की ओर जा रही थी, तभी रास्ते में एक कोबरा सांप पर उसका बायां पैर पड़ गया। इससे उत्तेजित होकर सांप ने फन फैलाया और महिला के पैर में तीन जगह डस लिया।

 

महिला की चीख-पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक सांप भाग चुका था। परिजन तत्काल राधिका को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। इस हादसे में गर्भस्थ शिशु की भी मृत्यु हो गई।

 

मृतका के पति फिरतु राम ने बताया कि उसकी शादी 21 फरवरी को सामाजिक रीति-रिवाज से राधिका के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ही राधिका गर्भवती हो गई थी और उसका इलाज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में चल रहा था। उन्होंने बताया कि जिस कोबरा ने उसकी पत्नी को डसा, उसे पिछले कुछ दिनों से घर के आसपास बाड़ी में देखा जा रहा था।

 

घटना के बाद पूरे गांव में शोक का माहौल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी

Related Post