एक दिवसीय प्रवास पर C M साय पहुचे कटघोरा,लिए विभिन्न कार्यक्रमों में हिस्सा

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भगवान सहस्त्रबाहु जी की मूर्ति स्थापना, चौक नामकरण, कल्चुरी स्वागत द्वार एवं सह उद्यान निर्माण के भूमिपूजन व शिलान्यास समारोह में शामिल हुये। उन्होंने कहा कि “जनता के आशीर्वाद से प्रदेश में विकास की नई गाथा लिखी जा रही है। हर वर्ग को सम्मान और हर क्षेत्र को गति देना हमारी सरकार की प्राथमिकता है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय आज एक दिवसीय प्रवास पर कोरबा पहुंचे। अपने प्रवास के दौरान उन्होंने कटघोरा के रामपुर चौक स्थित वीर शहीद सीताराम कंवर जी की प्रतिमा का अनावरण किया। इस अवसर पर उन्होंने शहीद सीताराम कंवर के छायाचित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद प्राप्त किया। कंवर समाज के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री को पारंपरिक अंगवस्त्र भेंट कर सम्मानित किया और समाज की ओर से धन्यवाद ज्ञापित किया।

 

मुख्यमंत्री श्री साय ने इस अवसर पर उपस्थित आमजनता से आत्मीय संवाद किया और क्षेत्र की आवश्यकताओं तथा विकास कार्यों की जानकारी भी प्राप्त की। उन्होंने नागरिकों का कुशलक्षेम जाना और स्थानीय युवाओं को समाज व राज्य के निर्माण में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रेरित किया

मुख्यमंत्री का स्वागत करने वालों में जिलाध्यक्ष गोपाल मोदी, विधायक प्रेमचंद पटेल, निवर्तमान जिलाध्यक्ष राजीव सिंह,जिला पंचायत अध्यक्ष पवन सिंह, महापौर संजू देवी राजपूत, पूर्व महापौर जोगेश लांबा, अजय जायसवाल, पदमिनी प्रीतम देवांगन, जिला महामंत्री संजय शर्मा, अजय विश्वकर्मा, जिला कोषाध्यक्ष अजय पांडेय, पवन गर्ग, कमला बरेठ, कमला किण्डो, विवेक मार्कण्डेय, सह मीडिया प्रभारी शैलेन्द्र यादव, मंडल अध्यक्ष अभिषेक गर्ग, ब्रजेश यादव, चर्तुरभुवन मरावी, चन्द्रशेखर पटेल सहित सैकड़ों कार्यकर्ता और आमजन शामिल रहे।

Related Post