मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कोसमनारा बाबा धाम में की पूजा, प्रदेशवासियों की खुशहाली की कामना

गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय रायगढ़ जिले के ग्राम कोसमनारा स्थित श्री श्री 108 श्री सत्यनारायण बाबा धाम पहुंचे। वहाँ उन्होंने भगवान भोलेनाथ की विधिपूर्वक पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि और खुशहाल जीवन की प्रार्थना की।

 

मुख्यमंत्री ने कहा कि गुरु पूर्णिमा श्रद्धा और मार्गदर्शन के प्रति आभार प्रकट करने का अवसर है। कोसमनारा धाम प्रदेश की आध्यात्मिक चेतना का केंद्र है, जहाँ की ऊर्जा आत्मबल और प्रेरणा प्रदान करती है। उन्होंने यह भी कहा कि प्रदेश सरकार गुरुजनों के आशीर्वाद और जनआशीर्वाद से जनकल्याण के मार्ग पर लगातार अग्रसर है।

 

इस अवसर पर उनके साथ वित्त मंत्री ओपी चौधरी, सांसद राधेश्याम राठिया, राज्यसभा सांसद देवेंद्र प्रताप सिंह, विधायक पुरंदर मिश्रा तथा महापौर जीवर्धन चौहान भी मौजूद रहे।

Related Post