राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का शताब्दी वर्ष – अरनोद नगर में भव्य पथ संचलन का आयोजन
अरनोद नगर में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर शनिवार को नगरभर में भव्य पथ संचलन का आयोजन किया गया। यह पथ संचलन नगर के शिव पेलेस से प्रारम्भ होकर रतलाम रोड, रैदास मोहल्ला, हरिजन मोहल्ला, गौरेश्वर रोड, सदर बाजार, तेली चौक, महल चौक, दर्जी चौक, गौतमेश्वर रोड, बस स्टैंड होते हुए नई आबादी स्थित महाराणा प्रताप स्टेडियम में संपन्न हुआ।
पथ संचलन में सबसे आगे वाहिनी प्रमुख और उनके पीछे संघ की पारंपरिक पोशाक में स्वयंसेवक कदमताल करते हुए अनुशासन का अद्भुत उदाहरण प्रस्तुत कर रहे थे। बीच में ध्वज वाहिनी भगवा ध्वज लेकर चल रही थी, वहीं घोष वादन दल गगनभेदी स्वर लहरियों के साथ संचलन को और भी प्रभावशाली बना रहा था।
नगर के विभिन्न मार्गों पर पथ संचलन का जगह-जगह पुष्पवर्षा कर भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान पूरा नगर देशभक्ति और संगठन की भावना से सराबोर दिखाई दिया।
