पीथमपुर सेक्टर 1 धार जिले के पीथमपुर हाउसिंग बोर्ड में स्थित सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल। बालिकाओं ने इस वर्ष बोर्ड परीक्षा में धार जिले में दूसरा एवं तीसरा स्थान प्राप्त किया.। कक्षा 12वीं की छात्र आयुषी वराठे ने 94.6प्रतिशत अंक लाकर जिले में दूसरा स्थान प्राप्त किया. आयुषी पटेल ने 94.4 प्रतिशत लाकर जिले में तीसरा स्थान प्राप्त किया।हनी पांडे ने 92 प्रतिशत प्राप्त किया हर्षिता पवार ने 91 प्रतिशत प्राप्त किया. 12वीं कक्षा के कुल 126 विद्यार्थियों में से 90 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन और 36 विद्यार्थी सेकंड डिवीजन स्थान प्राप्त किया..
और कक्षा दसवीं की परीक्षा मै कुशल वराठे ने 96.4 प्रतिशत अंक प्राप्त किया।निकिता पटेल ने 95.4प्रतिशत अंक प्राप्त किया । मोहित तिरोले ने 94.2प्रतिशत अंक प्राप्त किया।अदिति वर्मा ने 92.8प्रतिशत अंक प्राप्त कर अपना ओर अपने विद्यालय का नाम रोशन किया। दसवीं के कुल 103 विद्यार्थियों में से 80 विद्यार्थियों ने फर्स्ट डिवीजन और 23 विद्यार्थियों ने सेकंड डिवीजन प्राप्त किया।.
सेंट जॉन हायर सेकेंडरी स्कूल के संचालक नरेश चंद्र सेठिया और प्रिंसिपल सुनीता सेठिया ने सभी विद्यार्थियों को बोर्ड परीक्षा में उतरी और बेहतर परिणाम लाने पर बहुत-बहुत बधाई दी। संचालक नरेश चंद्र सेठिया ने बताया । पूरे साल बच्चों ने बोर्ड परीक्षा के लिए कड़ी मेहनत की और उनकी मेहनत सफल हुई।
