आईपीएल 2025 में 18 साल बाद रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर (RCB) की ऐतिहासिक जीत का जश्न बेंगलुरु में बड़े धूमधाम से मनाया जा रहा था। लेकिन यह खुशी उस वक्त दर्दनाक हादसे में बदल गई जब एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ मच गई। इस हादसे में 3 लोगों की मौत की पुष्टि हुई है और 50 से ज्यादा लोग घायल बताए जा रहे हैं। यह हादसा उस समय हुआ जब कर्नाटक राज्य क्रिकेट संघ (KSCA) ने RCB टीम के सम्मान में एक समारोह आयोजित किया था इस आयोजन में शामिल होने के लिए हज़ारों की संख्या में फैंस स्टेडियम के बाहर इकट्ठा हो गए भीड़ इतनी ज़्यादा हो गई कि स्थिति पर काबू पाना मुश्किल हो गया और अचानक भगदड़ मच गई
मिली जानकारी के अनुसार शाम 5
अचानक बेकाबू हुई भीड़ फिर मचा कोहराम
टीम की ऐतिहासिक जीत से उत्साहित फैंस की संख्या अनुमान से कहीं ज्यादा थी प्रशासन ने ट्रैफिक और भीड़ नियंत्रण की तैयारी तो की थी लेकिन इतने बड़े पैमाने पर उमड़ी भावनात्मक भीड़ के सामने इंतजाम नाकाफी साबित हुए लोग स्टेडियम में घुसने को बेताब थे, जिससे एक बिंदु पर नियंत्रण पूरी तरह टूट गया
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार सुबह से ही हजारों फैन्स स्टेडियम के बाहर जमा होने लगे थे जब टीम के स्वागत और विक्ट्री परेड की तैयारियां अपने चरम पर थीं, तभी अचानक भीड़ बेकाबू हो गई कई लोग अंदर घुसने की कोशिश में एक-दूसरे पर चढ़ने लगे। इससे भगदड़ मच गई और अफरा-तफरी का माहौल बन गया इसी दौरान तीन लोगों की मौत हो गई जिनमें एक महिला और दो पुरुष शामिल हैं इसके अलावा दर्जनों लोग घायल हो गए हैं जिनमें कई की हालत गंभीर बताई जा रही है
घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया
हादसे के बाद पुलिस और आपातकालीन सेवाएं तुरंत मौके पर पहुंचीं घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया है। प्रशासन की ओर से बताया गया है कि हादसे के कारणों की जांच की जा रही है और मृतकों की पहचान जल्द ही सार्वजनिक की जाएगी। घटना के बाद यह सवाल उठने लगा है कि क्या आयोजन में सुरक्षा व्यवस्था पर्याप्त थी? बताया जा रहा है कि सुरक्षा के लिए 5000 से ज्यादा स्टाफ की तैनाती की गई थी, फिर भी भीड़ पर काबू नहीं पाया जा सका। भीड़ नियंत्रण में हुई चूक की वजह से यह त्रासदी हुई है, ऐसी आशंका जताई जा रही है
कर्नाटक के उपमुख्यमंत्री डीके शिवकुमार ने हादसे पर गहरा दुख जताते हुए कहा,मैं अभी मृतकों और घायलों की सटीक संख्या की पुष्टि नहीं कर सकता, लेकिन मैं स्वयं मौके पर जा रहा हूं उन्होंने कहा कि सरकार स्थिति पर पूरी तरह नजर रखे हुए है और विस्तृत रिपोर्ट जल्द दी जाएगी
