दिल्ली निजामुद्दीन की ओर जा रही राजधानी एक्सप्रेस (12431) के दो कोच में रविवार सुबह आग लगने से अफरा-तफरी मच गई। घटना आलोट-विक्रमगढ़ रेलवे स्टेशन के बीच हुई प्राथमिक जानकारी के अनुसार त्रिवेंद्रम से हजरत निजामुद्दीन जा रही राजधानी एक्सप्रेस रतलाम से रवाना हुई थी आग लगने के बाद दिल्ली-मुंबई रेल मार्ग पर रेल परिचालन प्रभावित हो गया और कई ट्रेनों को विभिन्न स्टेशनों पर रोकना पड़ा
मिली जानकारी के अनुसार
रतलाम रेल मंडल के जनसंपर्क अधिकारी मुकेश कुमार ने बताया कि रतलाम कंट्रोल को कोटा कंट्रोल से 05.20 बजे ट्रेन संख्या 12431 के B -1 कोच में आग लगने की सूचना प्राप्त हुई घटना कोटा मंडल के लूणीरिच्छा एवं विक्रमगढ़ आलोट स्टेशन के मध्य हुई है घटना में किसी प्रकार के कैजुअल्टी नहीं हुई है रतलाम से एक्सीडेंट रिलीफ ट्रेन, टावर वैगन, रवाना किया गया कुछ ट्रेनों का परिचालन प्रभावित हुआ है
रतलाम रेल मंडल के डीआरएम अश्वनी कुमार भी मौके पर पहुंचे आग बुझा दी गई है जिला प्रशासन, जिला पुलिस बल भी मौके पर मौजूद है
घटना के बाद रेलवे कर्मचारियों ने तत्परता दिखाते हुए करीब 68 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकालकर दूसरे कोचों में शिफ्ट किया। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड मौके पर पहुंची और आग बुझाने का कार्य शुरू किया गया
आग लगने की भनक लगते ही रेलवे प्रशासन, आरपीएफ और दमकल की टीमों को मौके पर रवाना कर दिया गया. सभी प्रभावित यात्रियों को दूसरे डिब्बों में सुरक्षित शिफ्ट किया गया है और किसी भी यात्री के हताहत होने की कोई खबर नहीं
