ब्रेकिंग न्यूज़ गरीब रथ एक्सप्रेस में लगी भीषण आग, लुधियाना से दिल्ली जा रही थी ट्रेन, कई यात्री घायल यात्रियों

पंजाब के सरहिंद रेलवे स्टेशन पर गरीब रथ एक्सप्रेस में अचानक आग लग गई. आग लगते ही ट्रेन में अफरातफरी मच गई. हालांकि राहत की बात ये रही कि सभी यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया

मिली जानकारी के अनुसार 19 नंबर बोगी में यह आग शॉर्ट सर्किट के कारण लगी

कई यात्री चोटिल, कई का सामान बोगी में ही छूटा

 

सूचना मिलते ही रेलवे, फायर बिग्रेड और पुलिस टीमें मौके पर पहुंची और बचाव कार्य शुरू किया. इससे पहले अफरातफरी के बीच यात्री बोगी से उतरने लगे इसमें कई यात्री चोटिल भी हो गए कुछ का सामान भी बोगी में छूट गया

आग की लपटें उठती देख लोको पायलट ने इमरजेंसी ब्रेक लगाकर ट्रेन को रोका. बोगी में सवार यात्री अपना सामान लेकर तुरंत नीचे उतरे. इस अफरातफरी के बीच ट्रेन से उतरने में कई यात्रियों को चोटें भी आई हैं. सूचना मिलते ही रेलवे और पुलिस की टीमें मौके पर पहुंची और एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया. इसमें एक महिला के झुलसने की सूचना है.

 

नॉर्दर्न रेलवे ने इस घटना की बाबत बयान जारी कर बताया कि ट्रेन संख्या 12204 अमृतसर सहरसा गरीब रथ में बठिंडा स्टेशन से गुजरते समय आग देखी गई. त्वरित कार्यवाही करते हुए ट्रेन को रोककर आग बुझाई गई. इस दौरान एक यात्री को मामूली चोट आई है, जिसका अस्पताल में इलाज करवाया जा रहा

बोगी नंबर 19 में आग लगी देख उसके आसपास की बोगी में सवार यात्री भी नीचे उतर आए ट्रेन में सवार टीटीई और ट्रेन के पायलट भी मौके पर पहुंचे. उन्होंने तुरंत इसकी सूचना रेलवे कंट्रोल को दी

 

मौके पर पहुंची रेलवे पुलिस और फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पा लिया. सिरहिंद जीआरपी के एसएचओ रतन लाल ने बताया कि लोगों ने ट्रेन के एक डिब्बे में धुआं निकलते हुए देखा. जिसके बाद ट्रेन को रोका गया

Related Post