ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले में कोल्हुई में नवजात शिशु की मौत के बाद अस्पताल संचालक सामान लेकर फरार

ब्रेकिंग न्यूज उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले में कोल्हुई में नवजात शिशु की मौत के बाद अस्पताल संचालक सामान लेकर फरार

महराजगंज कोल्हुई में नवजात शिशु की मौत के बाद अस्पताल संचालक सामान लेकर फरार हो गया जिससे परिजनों में आक्रोश है नवजात की मौत मामले में अस्पताल संचालक सामान समेत फरार, प्रशासन पर उठे सवाल कोल्हुई में नवजात की मौत के बाद अस्पताल संचालक सामान लेकर फरार हो गया, जिससे परिजनों में आक्रोश है

 

नवजात शिशु के पिता का आरोप है कि अस्पताल ने समय पर बच्चा रेफर नहीं किया, जिसके कारण उसकी जान गई कोल्हुई थाना क्षेत्र में एक श्रेयांश हॉस्पिटल पता जिगनिहा बैरियर, पोस्ट केशौली कोल्हुई रोड निजी अस्पताल में नवजात शिशु की मौत का मामला सामने आया है

 

परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का गंभीर आरोप लगाया है

 

शिकायत के बाद जब लोग अस्पताल पहुंचे, तो संचालक सारा सामान लेकर फरार हो चुका था इस घटना ने क्षेत्र में फर्जी अस्पतालों की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर दिए हैं

 

मिली जानकारी के अनुसार, पुरंदरपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पोखर भिंडा निवासी विष्णु सहानी ने अपनी पत्नी को प्रसव पीड़ा होने पर 9 सितंबर को कोल्हुई के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया था अस्पताल संचालक ने मामला गंभीर बताकर ऑपरेशन की सलाह दी, जिसके लिए परिजन तैयार हो गए

 

ऑपरेशन के बाद नवजात की हालत बिगड़ने लगी, लेकिन परिजनों का आरोप है कि अस्पताल ने बच्चे को समय पर रेफर नहीं किया 11 सितंबर को हालत गंभीर होने पर बच्चे को रेफर किया गया, लेकिन गोरखपुर ले जाते समय इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई

Related Post