Breking Korba कड़े का सौख पड़ेगा महंगा,वारदात में उपयोग होने वाली सभी हथियार की जप्ती का आदेश

कोरबा/कटघोरा :- कटघोरा थाना में फिर एक जबरदस्त कार्यवाही आम जनो में जरा-जरा सी बात पर मारपीट करने और आपराधिक वारदातों को अंजाम देने में युवाओं का नया हथियार बन चुके भारी-भरकम व धारदार कड़े अब पुलिस के रडार में आ गए हैं। भक्ति व धार्मिक आस्था, ज्योतिषीय मान्यता या शौक से पहने जाने वाले सामान्य कड़े का स्वरूप बदलकर अब खतरनाक हथियार बन चुका है। इन नुकीले और धारदार कड़ों का इस्तेमाल हाल ही में बढ़ते झगड़ों और हमलों में तेजी से सामने आ रहा है।Uploaded Image
कड़े का क्या हो रहा उपयोग
पुलिस रिकॉर्ड बताते हैं कि कोरबा जिले में दर्ज मारपीट के कई मामलों में लाठी-डंडों के साथ-साथ अब इन भारी-भरकम कड़ों से वार किए जाने की शिकायतें आम हो गई हैं। खासकर सिर और चेहरे पर किए गए वार गंभीर चोटें पहुँचा रहे हैं। हाल ही में गणेश विसर्जन के दौरान नगर में हुई झड़पों में कई युवकों द्वारा कड़े से हमला करने की शिकायतें थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी तक पहुँचीं।
पुलिस का सघन अभियान से एक क्विंटल कड़े जप्त –
शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी ने तत्काल पुलिस बल को कटघोरा नगर में उतारा। महज डेढ़ घंटे चली इस सघन कार्रवाई में पुलिस ने युवाओं के हाथों से करीब एक क्विंटल भारी-भरकम कड़े जब्त कर लिए। इनमें कई कड़े 250 से 500 ग्राम तक वजनी पाए गए, तो कुछ नुकीले और धारदार डिजाइन वाले थे, जिन्हें देखकर लोग भी हैरान रह गए।
माता-पिता भी होंगे सवाल जवाब के पात्र
थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी ने साफ चेतावनी दी है कि नाबालिग या कम उम्र के युवाओं को इस तरह के खतरनाक कड़े पहने पाए जाने पर उनके माता-पिता को सीधे थाना बुलाया जाएगा। यह अभियान लगातार जारी रहेगा।
जनता ने भी स्वीकारा, अपराध पर लगेगी विराम –
कटघोरा पुलिस की इस सख्ती को लेकर नगर और जिले में चर्चाएं तेज हैं। आमजन का कहना है कि पुलिस की यह पहल सराहनीय है क्योंकि युवाओं में बढ़ती यह प्रवृत्ति अपराध को जन्म दे रही थी। अब इस कड़ी कार्रवाई से युवाओं में भय का माहौल बनेगा और आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगेगा।

Related Post