भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के चलते IPL 2025 सस्पेंड, BCCI का बड़ा फैसला
भारतीय सेना द्वारा 'ऑपरेशन सिंदूर' के मद्देनजर भारत और पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच आईपीएल 2025 को सस्पेंड करने का फैसला लिया है बोर्ड ने केंद्र सरकार के साथ-साथ, सभी फ्रेंचाइजी और हितधारकों से सलाह के बाद यह फैसला लिया गया है गुरुवार को धर्मशाला के एचपीसीए स्टेडियम में पंजाब किंग्स और दिल्ली कैपिटल्स के बीच मैच सुरक्षा कारणों से रद्द कर दिया गया था, क्योंकि पंजाब, जम्मू-कश्मीर और राजस्थान के कई हिस्सों पर पाकिस्तान की ओर से हमला करने की कोशिश की गई थी
