उत्तर प्रदेश महराजगंज में कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को मिला सहारा
सुकरौली उर्फ़ सूर्यपूरा स्थित मणि चौराहा पर कड़ाके की ठंड और शीतलहर को देखते हुए कंबल वितरण किया पूर्व ग्राम प्रधान पशुपति मद्धेशिया के द्वारा मानवता की मिसाल पेश की गई यहाँ आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र के गरीब, मजलूम और बुजुर्गों को ठंड से राहत दिलाने के लिए कंबल वितरित किए गए
प्रमुख समाजसेवियों की रही सहभागिता
यह पुण्य कार्य पशुपति नाथ (पूर्व प्रधान), पिंटू मद्धेशिया कमल मद्धेशिया और युनुस खान (जिला पंचायत प्रत्याशी, वार्ड नंबर 16) के सौजन्य से संपन्न हुआ वितरण के दौरान वक्ताओं ने कहा कि नर सेवा ही नारायण सेवा है भीषण ठंड में असहाय लोगों की मदद करना ही सबसे बड़ा धर्म है और इसी भावना के साथ यह प्रयास किया गया है
इन लाभार्थियों के खिले चेहरे
कंबल पाकर बुजुर्गों और महिलाओं के चेहरे पर संतोष और खुशी दिखाई दी। वितरण कार्यक्रम में मुख्य रूप से निम्नलिखित ग्रामीण लाभान्वित हुए:
सुभारती, असलता, दुर्गावती देवी
मंदोदरी, मंगरी, मकोली, पानमती
बहावन, पूनम, सूरसती, कैलाशी
लालमती, सुभावती, हनुमान, रबड़ी, माजिद अली
सहित दर्जनों अन्य लोगों को गर्म कंबल प्रदान किए गए
गरीबों के हित में उठाया कदम
आयोजकों ने संकल्प दोहराया कि वे आगे भी इसी तरह गरीबों और मजलूमों के हित के लिए खड़े रहेंगे। इस सराहनीय पहल की स्थानीय लोगों ने खूब प्रशंसा की है। ग्रामीणों का कहना है कि जब पारा लगातार गिर रहा है, ऐसे समय में जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों का यह सहयोग उनके लिए किसी वरदान से कम नहीं है
