प्रधानमंत्री और उनकी माता पर अभद्र टिप्पणी से भाजपा कार्यकर्ताओं में आक्रोश

कोरबा। कांग्रेस और आरजेडी नेताओं द्वारा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और उनकी माता जी के प्रति की गई अभद्र टिप्पणी को लेकर भारतीय जनता पार्टी कार्यकर्ताओं में गहरा आक्रोश देखने को मिला। भाजपा नेताओं ने इसे केवल राजनीतिक शिष्टाचार का ह्रास नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, मातृत्व और नारी सम्मान पर सीधा प्रहार बताया।

 

महापौर संजु देवी राजपूत ने कहा कि प्रधानमंत्री का अपमान, पूरे देश का अपमान है। भारतीय संस्कृति में मातृत्व का सम्मान सर्वोपरि है और इस पर प्रहार करने वाले नेताओं को जनता कभी माफ नहीं करेगी।

 

पूर्व प्रदेश अध्यक्ष (अल्पसंख्यक मोर्चा) आरिफ खान ने इसे राजनीति की मर्यादा ही नहीं बल्कि पूरे देश की संस्कृति का अपमान बताया और कहा कि बिहार की जनता विधानसभा चुनाव में इसका जवाब अवश्य देगी।

 

पार्षद नरेंद्र देवांगन ने टिप्पणी को करोड़ों भारतीयों की भावनाओं को ठेस पहुँचाने वाला बताते हुए कहा कि मातृत्व का अपमान किसी भी कीमत पर स्वीकार्य नहीं।

 

महापौर संजु देवी राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं और जनप्रतिनिधियों ने विरोध प्रदर्शन किया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे और सभी ने एक स्वर में ऐसी दूषित मानसिकता वाले नेताओं को लोकतांत्रिक तरीके से जवाब देने की बात कही।

Related Post