भाजपा जिला अध्यक्ष गोपाल मोदी का जन्मदिन धूमधाम से मना, कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत

भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष श्री गोपाल मोदी का जन्मदिन भाजपा जिला कार्यालय में पूरे हर्षोल्लास और धूमधाम के साथ मनाया गया। जैसे ही वे कार्यालय पहुंचे, भाजपा कार्यकर्ताओं ने उनका फूल-मालाओं से भव्य स्वागत किया और पटाखों की गूंज से माहौल को उत्सवमय बना दिया।

 

इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष योगेश मिश्रा, राजेश राठौर, उदय शर्मा, मनीष मिश्रा, मनोज लहरे सहित बड़ी संख्या में पार्षदगण और पदाधिकारी उपस्थित रहे। महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम में विशेष रंग भरा। सभी ने मिलकर केक काटा, मिठाइयां बांटी, और गोपाल मोदी के दीर्घायु की कामना की।

 

वरिष्ठ भाजपा नेता व कार्यकर्ता जैसे अजय जायसवाल, विकास झा, सतीश झा, मनोज मिश्रा, गुलजार राजपूत, रामकुमार त्रिपाठी, दिव्यांश अग्निहोत्री, अविनाश दुबे, श्रीधर द्विवेदी, राम शंकर साहू, सुशील गर्ग सहित सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुभकामनाएं दीं और कहा कि गोपाल मोदी के नेतृत्व में भाजपा संगठन निरंतर सशक्त हो रहा है।

कार्यक्रम को भव्यता देने में महिला मोर्चा की भूमिका सराहनीय रही। आयोजन का संचालन सह मीडिया प्रभारी पवन सिन्हा द्वारा किया गया।

Related Post