थाना उरगा पुलिस ने अवैध कच्ची महुआ शराब की बिक्री करने वाले पर कठोर कार्यवाही करते हुए मौके से 30 लीटर कच्ची महुआ शराब जप्त की है। आरोपी की पहचान राजकुमार सतनामी पिता श्री रामलाल भारद्वाज (उम्र 43 वर्ष), निवासी ग्राम रीवापार, थाना उरगा, जिला कोरबा (छ.ग.) के रूप में की गई है।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक कोरबा श्री सिद्धार्थ तिवारी, अति. पुलिस अधीक्षक श्री नितिन ठाकुर एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री भूषण एक्का के मार्गदर्शन में, जुआ, सट्टा, आबकारी एवं नारकोटिक्स एक्ट के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं। इन निर्देशों के पालन में थाना प्रभारी उरगा राजेश तिवारी के नेतृत्व में पुलिस टीम द्वारा यह कार्रवाई की गई।
मामले का विवरण इस प्रकार है —
दिनांक 10 अक्टूबर 2025 को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम सराईपाली डबरी के पास एक व्यक्ति हाथ भट्ठी निर्मित कच्ची महुआ शराब भारी मात्रा में बिक्री हेतु रखे हुए है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और रेड कार्रवाई की।
मौके पर आरोपी राजकुमार सतनामी के पास से सफेद एवं नारंगी रंग के प्लास्टिक झोले में रखी 30 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी को मौके पर ही गिरफ्तार कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया तथा न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
थाना उरगा पुलिस द्वारा अवैध शराब, जुआ-सट्टा एवं अन्य अवैध गतिविधियों में संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध कार्रवाई लगातार जारी है।
कार्रवाई में शामिल पुलिस टीम:
उपनिरीक्षक राजेश तिवारी, प्रआर रामू कुर्मी (387), आरक्षक अजय यादव (106), विरेंद्र अनंत (103), प्रेमचंद साहू (464), महिला आरक्षक सुर्या खूंटे (566) एवं सैनिक शांतनु राजवाडे (217) की सराहनीय भूमिका रही।
