तखतपुर पुलिस की बड़ी कार्रवाई अवैध शराब के साथ युवक गिरफ्तार, भेजा गया जेल

थाना तखतपुर क्षेत्र में अवैध शराब बिक्री के खिलाफ पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। गांव साल्हेकापा में दबिश देकर पुलिस ने एक युवक को कच्ची महुआ शराब के साथ रंगे हाथ पकड़ा है। 

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह (भापुसे) के द्वारा जिले में नशे, अवैध कारोबार करने वालो पर अंकुश लगाने विशेष अभियान प्रहार चलाकर कार्यवाही करने एवं थाना क्षेत्रांतर्गत निशीले पदार्थों का अवैध बिक्री व परिवहन करने वालों के विरूध्द अधिक से अधिक कार्यवाही करने के लिए निर्देशित किया गया है जिसके परिपालन में अवैध शराब बिक्री/परिवहन करने वालो के उपर सतत् निगाह रखी जा रही है। दिनाँक 22.07.2025 को जरिये मुखबीर से सूचना मिला कि आकाश धनुवार ग्राम साल्हे कापा धनुवार पारा का अपने घर के पास अवैध शराब बिक्री करने हेतु रखा है जिसकी सूचना तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों को देकर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अर्चना झा व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस नुपुर उपाध्याय के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तखतपुर अनिल अग्रवाल के नेत्तृव मे टीम गठित कर मौके पर पहुचकर घेराबंदी कर रेड कार्यवाही कर आकाश धनुवार पिता सहोरिक धनुवार उम्र- 25 वर्ष निवासी साल्हेकापा धनुवार पारा थाना तखतपुर जिला बिलासपुर को पकडकर उसके कब्ज से दो हरा रंग के 5-5 लीटर क्षमता वाली प्लास्टीक ‍ जेरीकेन में भरा करीब 6.5 लीटर हाथ भटठी का बना कच्ची महुआ शराब, कीमती 650/ रूपये को जप्त कर आरोपी के विरूद्ध 34 (2) आबकारी एक्ट के तहत कार्यवाही किया जाकर आरोपी को ज्युडिशियल रिमाण्ड पर भेजा जाता है।

Related Post