कोरबा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 08 आरोपी गिरफ्तार, 18,965 नग नशीली दवाएं जप्त

कोरबा पुलिस ने नशे के अवैध कारोबार पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस टीम ने कोरबा और वाराणसी (उत्तर प्रदेश) में दबिश देकर कुल 18,965 नग प्रतिबंधित नशीली दवाएं जप्त की हैं।

 कोरबा से 06 आरोपी गिरफ्तार

1. संगीत कुमार पटेल पिता संतोष पटेल, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा

2.गोपाल यादव उर्फ मलिंगा पिता रामदयाल यादव, उम्र 31 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा, बजरंग चौक थाना बांकीमोंगरा।

3. सुरेश कुमार यादव पिता धीरसाय यादव, उम्र 26 वर्ष, निवासी झाबर अटल चौक थाना दीपका।

4. सैफ खॉन उर्फ चांद पिता सहीद खॉन, उम्र 31 वर्ष, निवासी अमरैयापारा नोनबिर्रा थाना करतला (वर्तमान पता- पंपहाउस अटल आवास, चौकी सीएसईबी)।

5. अभिषेक कुमार रात्रे पिता जशवंत कुमार, उम्र 21 वर्ष, निवासी पखनापारा थाना दीपका।

6. अमित कुमार भारद्वाज उर्फ ददू पिता आनंदराम भारद्वाज, उम्र 23 वर्ष, निवासी ग्राम चाकाबुड़ा थाना बांकीमोंगरा।

साइबर सेल और चौकी सीएसईबी की संयुक्त टीम ने बुधवारी बाजार इलाके में घेराबंदी कर 06 आरोपियों को पकड़ा। इनके पास से 4,917 नग नशीली दवाएं, नगदी ₹2300 और एक मोटरसाइकिल जब्त की गई।

Uploaded Image

 वाराणसी से 02 आरोपी गिरफ्तार

1. अजय कुमार कनौजिया पिता बद्रीप्रसाद, उम्र 32 वर्ष, निवासी राजा बाजार नंदेसर, वाराणसी।

2. शांतनु जैसवाल पिता ज्ञानेश्वर प्रसाद, निवासी सर्किट हाउस गोविंद नगर कॉलोनी, वाराणसी।

मुख्य आरोपी के बयान के आधार पर पुलिस टीम वाराणसी पहुंची, जहां 02 अन्य आरोपियों को गिरफ्तार किया गया। यहां से 14,048 नग नशीली दवाएं, एक मोटरसाइकिल और दो मोबाइल फोन बरामद हुए।

 कुल जब्ती में 18,965 नग नशीली दवाएं शामिल हैं, जिनकी कीमत करीब ₹4.74 लाख आंकी गई है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी (भा.पु.से.) के निर्देशन और अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नीतिश ठाकुर, नगर पुलिस अधीक्षक विमल पाठक (भा.पु.से.) एवं नगर पुलिस अधीक्षक भूषण एक्का के मार्गदर्शन में की गई।

पुलिस ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 21 (बी) के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच जारी है।

Related Post