साइबर अपराध पर जांजगीर-चांपा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, करोड़ों की ठगी में म्यूल अकाउंट धारक गिरफ्तार

साइबर अपराध पर सख्त कार्रवाई करते हुए जांजगीर-चांपा पुलिस ने अवैध लेन-देन में उपयोग किए जा रहे फर्जी म्यूल बैंक खातों के खिलाफ बड़ी कार्यवाही की है। पुलिस ने जांच में 100 से अधिक संदिग्ध खातों की पहचान की है और अब तक 3 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

थाना चांपा में दर्ज अपराध क्रमांक 364/2025 एवं 365/2025 (धारा 317(2), 317(4), 317(5) BNS) के तहत साइबर टीम और चांपा पुलिस ने मिलकर बड़ी कार्रवाई की।                     जांच में सामने आया कि ICICI बैंक चांपा के एक खाते में करीब ₹1,62,67,142 का अवैध ट्रांजेक्शन किया गया था।

 

 गिरफ्तार आरोपी

 

1. पंकज कुमार खूंटे (25 वर्ष), निवासी – कवली केनापाली, थाना डभरा, जिला सक्ति

2. बलराम यादव उर्फ बल्लू (29 वर्ष), निवासी – जैजैपुर, जिला सक्ति

3. हरीश यादव (31 वर्ष), निवासी – जैजैपुर, जिला सक्ति

आरोपियों के विरुद्ध साइबर क्राइम पोर्टल की रिपोर्ट, बैंक लेन-देन, एक ही व्यक्ति के नाम पर कई खातों का खुलना और डिजिटल सबूतों के आधार पर कार्यवाही की गई।

 

 पुलिस की कार्रवाई

 

यह कार्यवाही पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय (IPS) के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कुमार कश्यप और SDOP चांपा यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में की गई।

सायबर सेल प्रभारी निरीक्षक सागर पाठक और थाना प्रभारी चांपा निरीक्षक जय प्रकाश गुप्ता के नेतृत्व में गठित टीम ने आरोपियों को चिन्हांकित कर छापेमारी की।

 

मनी म्यूल क्या है?

 

मनी म्यूल वह व्यक्ति होता है जिसके बैंक खाते का उपयोग साइबर अपराधी ठगी की रकम को इधर-उधर करने में करते हैं। अपराधी अवैध धन को वैध दिखाने के लिए म्यूल अकाउंट का सहारा लेते हैं।

अक्सर नौकरी, इनाम या निवेश के लालच में लोग अनजाने में म्यूल अकाउंट होल्डर बन जाते हैं।

Related Post