उपखंड क्षेत्र के गौतमेश्वर में उपस्वास्थ्य केंद्र का भूमि पूजन, ग्रामीणों में खुशी की लहर
अरनोद उपखंड क्षेत्र के गौतमेश्वर गांव में वर्षों से लंबित उपस्वास्थ्य केंद्र की मांग आज पूरी हो गई। सोमवार को उपस्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य का भूमि पूजन अरनोद मंडल अध्यक्ष बालूराम डांगी की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में , उपाध्यक्ष केशुराम मीणा,मंडल महांत्री कांतिलाल मीणा, एसटी मोर्चा मंडल अध्यक्ष अमृतलाल मीणा, लालगढ़ प्रशासक उदयलाल मीणा, गोपाल मीणा, भंवर गिरी, प्रेमचंद मीणा, पवन धाकड़ सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।
ग्रामीणों द्वारा लंबे समय से स्वास्थ्य सुविधा की मांग उठाई जा रही थी। गांव के जनप्रतिनिधियों ने इस आवश्यकता से मंत्री हेमंत मीणा को अवगत कराया, जिसके बाद उन्होंने उपस्वास्थ्य केंद्र की स्वीकृति दिलवाई और निर्माण कार्य प्रारंभ करवाया। भूमि पूजन के साथ ही स्वास्थ्य केंद्र के निर्माण कार्य की शुरुआत होने से ग्रामीणों में उत्साह और खुशी का माहौल है।
स्थानीय लोगों ने इसे क्षेत्र के स्वास्थ्य ढांचे को सुदृढ़ करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम बताया। अब ग्रामीणों को प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा और गांव में ही उपचार की सुविधा उपलब्ध होगी।
