पीथमपुर 16 अप्रैल बुधवार से इंडस टाउन फेज 1 शिव मंदिर पर भागवत ज्ञान गंगा का आयोजन किया जा रहा है। सुबह 10:00 बजे सिद्धेश्वर गणेश मंदिर से इंडस टाउन फेस वन शिव मंदिर तक शोभा यात्रा निकाली गई। जिसका कई स्थानों पर पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं बच्चे युवाओं ने बढ़ चढ़कर भाग लिया।
कथा का आयोजन इंडस टाउन के
रहवासियों द्वारा किया जा रहा है। 7 दिन तक भागवत कथा दोपहर 2:00 बजे से 5:00 तक आचार्य पंकज शर्मा द्वारा संगीत मैं कथा की जाएगी।
कथा में प्रमुख रूप से रमेश चंद्र तिवारी, रमेश चंद मिश्रा ,टीआर मिश्रा राजेंद्र वालिया, शहर काफी तादात में क्षेत्र के रहवासी महिलाएं बच्चों उपस्थित थे।
