मानसून काल में बढ़ते आकाशीय बिजली (वज्रपात) के खतरों को देखते हुए कोरबा पुलिस ने सभी नागरिकों, विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वाले लोगों, किसानों एवं मजदूरों से सतर्कता बरतने की अपील की है।
कोरबा जिला वज्रपात से प्रभावित क्षेत्रों में शामिल है, जहाँ हर वर्ष कई लोग इसकी चपेट में आकर जान गंवा देते हैं। इस प्राकृतिक आपदा से बचने के लिए सावधानी और जागरूकता जरूरी है।
कोरबा पुलिस द्वारा सुझाए गए प्रमुख दिशा-निर्देश
घर में रहें तो बिजली के उपकरणों से दूर रहें।
आकाशीय बिजली के समय खुले वाहनों की सवारी न करें।
धातु वाली चीज़ों (जैसे छाता, कृषि यंत्र आदि) से दूर रहें।
ऊँचे पेड़ों, खंभों, जल स्रोतों और दलदली स्थानों से बचें।
खुले खेत में हों तो बोरा/पत्ते/लकड़ी पर बैठें, पैरों को जोड़कर सिर झुकाएँ, लेकिन ज़मीन से सिर न छुए।
भीड़ से बचें, एक-दूसरे से 15 फीट की दूरी रखें।
खेतों और घरों के आसपास फलदार वृक्षों का रोपण करें व तड़ित चालक (Lightning Arrester) लगवाएँ।
मौसम विभाग की चेतावनी पर ध्यान दें।
कोरबा पुलिस की अपील
आपकी सावधानी ही आपकी सुरक्षा है। वज्रपात के दौरान सतर्क रहें, सुरक्षित रहें और यह जानकारी विशेषकर ग्रामीण क्षेत्रों में अवश्य पहुँचाएँ।
