ग्राम पंचायत पहंदा में खराब स्ट्रीट लाइट बनी परेशानी का कारण, जिम्मेदार अधिकारी उदासीन

कोरबा! कोरबा जिले के कोरबा विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत पहंदा के मुख्य चौक-चौराहे में लगाए गए स्ट्रीट लाइट बीते कई महीनों से खराब पड़ी हैं, जिससे स्थानीय निवासियों को रात्रि के समय भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। अंधेरे के कारण न केवल राहगीरों की सुरक्षा पर खतरा बना हुआ है, बल्कि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों को भी बढ़ावा मिल रहा है।

 

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि इस संबंध में कई बार सरपंच एवं संबंधित पंचायत अधिकारियों को शिकायत दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं की गई है। न तो लाइटों की मरम्मत करवाई गई है और न ही वैकल्पिक व्यवस्था की गई है।

 

"रात के समय सड़क पर चलना मुश्किल हो गया है। बच्चे, महिलाएं और बुजुर्ग सभी को डर बना रहता है," एक स्थानीय निवासी ने बताया।

 

ग्रामीणों की मांग है कि पंचायत प्रशासन जल्द से जल्द इस समस्या पर संज्ञान ले और खराब स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत कराए, ताकि गांववासी सुरक्षित एवं निश्चिंत वातावरण में अपने दैनिक कार्य कर सकें।

 

यदि समय रहते कार्रवाई नहीं होती है, तो ग्रामीण जन आंदोलन करने पर विवश हो सकते हैं।

Related Post