विकासखंड कोरबा के क्लस्टर लेमरू अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं के प्रति जागरूकता और लाभ वितरण हेतु हाई स्कूल लेमरू में जागरूकता सह लाभ संतृप्ति शिविर का आयोजन किया गया।
इस शिविर में ग्राम कुटरूवां, अरसेना, सुर्वे, बड़गांव, देवपहरी, कनसरा, जाताडांड, डोकरमना, कुदरीचिंगर, गढ़उपरोड़ा, बहेरा, रांपा, केरीझरिया, अरेतरा, लेमरू, केऊबहार, विमलता, रपता, नकिया सहित कई गांवों के ग्रामीण शामिल हुए।
शिविर में किए गए प्रमुख कार्य
11 आधार कार्ड बनाए गए
04 आयुष्मान कार्ड जारी
43 राशन कार्डों में नाम जोड़ने/हटाने की प्रक्रिया
08 मनरेगा जॉब कार्ड बनाए गए
31 हितग्राहियों को पेंशन योजना से जोड़ा गया
स्वास्थ्य जांच एवं अन्य सहायता
नशा मुक्त भारत अभियान के तहत उपस्थित ग्रामीणों ने शपथ ली
शिविर में नकिया की सरपंच श्रीमती रमिला मंझवार, डोकरमना की श्रीमती अनिता, अरसेना की श्रीमती पवन कुमारी, लेमरू की श्रीमती रजनी सिंह तंवर, बड़गांव के श्री भुकेश्वर सिंह पैंकरा सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। जनपद पंचायत कोरबा की विकास विस्तार अधिकारी श्रीमती महेश्वरी साव और अन्य विभागीय कर्मचारी भी विशेष रूप से मौजूद थे।
यह शिविर जनजातीय समुदाय के सामाजिक और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है, जिससे ग्रामीणों को शासन की योजनाओं का प्रत्यक्ष लाभ मिल रहा है और वे मुख्यधारा से जुड़ रहे हैं।
