कापन मंडी में फर्जी पत्रकार बन अवैध वसूली का प्रयास, युवक पुलिस के हवाले

कापन मंडी में उस समय हड़कंप मच गया जब एक युवक को फर्जी पहचान के सहारे अवैध वसूली का प्रयास करते हुए पकड़ा गया। मामला भारत प्रेस नामक न्यूज चैनल से जुड़ी पहचान का दुरुपयोग करने का बताया जा रहा है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, आसिम अली (उम्र 21 वर्ष), निवासी चाटाडीह, बिलासपुर मंडी परिसर में पहुंचकर स्वयं को मीडिया से जुड़ा बताते हुए मंडी प्रभारी और प्रबंधक पर दबाव बनाने लगा। आरोप है कि युवक ने रोब जमाते हुए जल्दबाजी में पैसों की मांग की और कहा कि यदि तुरंत काम नहीं हुआ तो वह वरिष्ठ अधिकारियों को बुला लेगा।

 

आईडी मांगने पर खुली पोल

 Example Image

स्थिति संदिग्ध लगने पर जब मंडी प्रबंधन ने युवक से आईडी कार्ड दिखाने को कहा, तो वह अपने मामा की पहचान पत्र (आईडी) दिखाने लगा। इस पर मंडी स्टाफ को संदेह और गहरा हो गया।

 

पुलिस को दी गई सूचना

 

मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल अकलतरा थाना को सूचना दी गई। पुलिस के पहुंचते ही युवक को मंडी प्रभारी द्वारा पुलिस के सुपुर्द कर दिया गया। पुलिस द्वारा युवक से पूछताछ की जा रही है और पूरे मामले की जांच जारी है।

 

मंडी प्रबंधन की सतर्कता से टला बड़ा मामला

 

मंडी प्रबंधन की तत्परता और सतर्कता के चलते अवैध वसूली की कोशिश नाकाम हो गई। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि मंडी में किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि बर्दाश्त नहीं की जाएगी और फर्जी पहचान के सहारे दबाव बनाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Related Post