दिल्ली की सीएम रेखा गुप्ता पर हमला, आरोपी राजेश भाई हिरासत में सुरक्षा पर उठे सवाल

 दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर आज सुबह जन सुनवाई कार्यक्रम के दौरान हुए हमले ने राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने आरोपी राजेश भाई खिमजी भाई सकरिया (41), निवासी राजकोट, गुजरात को मौके से ही हिरासत में ले लिया है और उससे पूछताछ जारी है।

Uploaded Image

 कैसे हुआ हमला?

 

सुबह करीब 8 बजे सीएम आवास, सिविल लाइंस में जनसुनवाई चल रही थी। इसी दौरान आरोपी ने पहले सीएम को कुछ कागज थमाए और अचानक उन पर हमला कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, आरोपी ने सीएम को गिराकर देर तक पकड़ कर रखा। पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए उसे काबू कर लिया।

 

 सीएम की हालत

 

प्रारंभिक जांच में मुख्यमंत्री के सिर और कंधे में चोट की पुष्टि हुई है। जल्द ही उनका मेडिकल बुलेटिन जारी होगा। स्वास्थ्य मंत्री पंकज सिंह ने बताया कि यह मामला एमएलसी (मेडिको-लीगल केस) के तहत दर्ज किया गया है।

आरोपी की मां भानु बेन ने बताया कि उसका बेटा पशु प्रेमी है और कुत्तों से जुड़े मुद्दे पर दुखी होकर दिल्ली आया था। उनका दावा है कि बेटे का किसी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है।

 

 जांच में अब तक क्या सामने आया?

 

आरोपी ने सीएम आवास और शालीमार बाग स्थित निजी घर दोनों की रेकी की थी।

वह दो दिन पहले ही दिल्ली पहुंचा और सिविल लाइंस क्षेत्र में रुका।

उसने पहले से जनसुनवाई की वीडियो देख रखी थी।

सीएम जनता से सीधे मिलती हैं और सुरक्षा घेरा बीच में नहीं रखा जाता।

 

 आगे की कार्रवाई

 

दिल्ली पुलिस ने सीएम आवास की सुरक्षा बढ़ा दी है और गृह मंत्रालय को रिपोर्ट भेज दी गई है। जांच जारी है कि आरोपी के पीछे कोई संगठित साजिश है या नहीं।

Related Post