विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने सपरिवार माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की

 

डोंगरगढ़ । चैत्र नवरात्रि के अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने आज सपरिवार माँ बम्लेश्वरी मंदिर पहुंचकर पूजा-अर्चना की। इस अवसर पर विधानसभा अध्यक्ष ने प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि एवं खुशहाली की कामना की। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष की धर्मपत्नी श्रीमती वीणा सिंह, पुत्र एवं पूर्व सांसद श्री अभिषेक सिंह, पुत्रवधु श्रीमती एश्वर्या सिंह सहित अन्य परिजन उपस्थित थे। इस अवसर पर  जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, नगर पालिका परिषद अध्यक्ष श्री रमन डोंगरे, श्री कोमल सिंह राजपूत, पूर्व विधायक श्री विनोद खांडेकर, पूर्व विधायक श्री रामजी भारती, श्री भरत वर्मा, श्री भावेश बैद, श्री सुमित उपाध्याय, एसडीएम डोंगरगढ़ श्री मनोज मरकाम, माँ बम्लेश्वरी मंदिर ट्रस्ट के अध्यक्ष श्री मनोज अग्रवाल, उपाध्यक्ष श्री अनील गट्टानी, ट्रस्टी श्री महेंद्र परिहार, श्री लक्ष्मीनारायण, श्री योगेश, श्री विपुल सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद थे।

Related Post