एशिया का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब, मगर शराब माफियाओं ने बना दिया शराबियों का अड्डा। जाने पूरा मामला

पीथमपुर दुनिया का सबसे बड़ा इंडस्ट्रियल हब बनने के कगार पर है जहां पर देश के प्रधानमंत्री केंद्र की बड़ी-बड़ी योजनाएं जैसे पीथमपुर इकोनामिक कॉरिडोर, दाहोद इंदौर रेलवे, प्रोजेक्ट मल्टी लॉजिस्टिक पार्क ला रहे हैं।

लेकिन दूसरी तरफ शराब माफिया ने गली-गली शराब बिकवाना शुरू कर दिया है नौबत तो यहां तक आ चुकी है कि हर 50 मीटर की दूरी पर एक के बाद एक अवैध शराब पॉइंट देखने को मिल जाएंगे।

औद्योगिक क्षेत्र होने के कारण यहां पर मजदूर वर्ग अधिक मात्रा में निवास करता है जिसका फायदा इन शराब माफियाओं को बड़ी आसानी से मिल जाता है। लगभग 1 लाख की आबादी वाले शहर में करोड़ों के टेंडर लिए जाते हैं। टेंडर के पैसों की वसूली और कमाई के लिए सैकड़ो छोटे-छोटे अवैध पॉइंट क्षेत्र में खोले जा रहे हैं जिसके जरिए शराब प्रचुर मात्रा में पीथमपुर में परोसी जा रही है।

माफियाओं का खेल यहां से शुरू होता है और इन प्वाइंटों पर साठ गांठ कर अब शराब का खपत भी किया जाता है जिससे आबकारी विभाग को करोड़ों के कर का नुकसान पहुंचता है। 1 पॉइंट के एवरेज में ठेकेदार लगभग 1 लख रुपए से अधिक राशि जमा करवाता है और पॉइंट मलिक को एक छोटी सी डायरी दी जाती है जिस पर लेनदेन का हिसाब रखा जाता है यह प्रथा क्षेत्र में कोई नई बात नहीं कई सालों से चलती आ रही है।

यह एक नासूर की तरह शहर को धीरे-धीरे खाता जा रहा है। क्योंकि अधिक शराब खपत होने के कारण शहर में आपराधिक मामलों में भी बढ़ोतरी होती जा रही है, पीथमपुर में शराब पीकर लड़ाई झगड़ा आम सी बात हो गई है आए दिन हत्या लूट और चोरियों के मामलों में भी कई इजाफा हुआ है। लेकिन सिस्टम फेलियर की वजह से यहां की जनता को यह सब भुगतना पड़ता है।

Related Post