20 धान खरीदी केन्द्रों पर गोदाम निर्माण के लिए 03 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति

कोरबा। कलेक्टर श्री अजीत वसंत ने जिले में समितियों की मांग के अनुसार 20 स्थानों पर सहकारी समिति/उपार्जन केन्द्रों में गोदाम निर्माण हेतु डीएमएफ से 03 करोड़ 98 लाख रूपये की स्वीकृति प्रदान की है। इन गोदामों के निर्माण से समितियों को खाद, बीज, वारदानें सहित अन्य उपयोगी सामग्री सुरक्षित रखने में सहूलियत होगी।

डीएमएफ से कोरबा ब्लाक के सोनपुरी, भैंसमा, श्यांग, लेमरू, कोरकोमा, कुदमुरा, कटघोरा ब्लाक के दुरपा और भिलाईबाजार, पोड़ीउपरोड़ा ब्लाक के जटगा, पसान, पोंड़ीउपरोड़ा, मोरगा, कोरबी, करतला ब्लाक के सोहागपुर, सुखरीकला, बरपाली, चिकनीपाली, रामपुर और पाली ब्लाक के ग्राम निरधि तथा चैतमा में गोदाम निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई है। प्रत्येक गोदाम की निर्माण लागत राशि 19.97 लाख रूपये है।

Related Post