ANP News Breking पत्रकार की गाड़ी का शीशा तोड़ चोरी की कोशिश, स्टेपनी लेकर फरार हुए चोर

ANP News Breking उत्तर प्रदेश महराजगंज जिले के सदर तहसील क्षेत्र के खजुरियां गाँव निवासी अंजीत कुमार की बोलेरो कार को चोरी करने की कोशिश की गई घटना बीते 11 सितम्बर की रात की है, जब भुअर शर्मा पुत्र भग्गन शर्मा के जमीन के पास उनकी बोलेरो गाड़ी (संख्या UPS6 P 1758) खड़ी थी

चोरों ने गाड़ी का पिछला शीशा तोड़कर अंदर घुस कर गाड़ी का लॉक तोड़कर स्टार्ट करने की प्रयास किया जब गाड़ी का लॉक नहीं टूटा, तो आगे का शीशा और डैशबोर्ड भी तोड़ डाला गया इसके बाद बोलेरो को स्टार्ट करने की कोशिश की गई, लेकिन सफलता न मिलने पर चोर गाड़ी की स्टेपनी लेकर फरार हो गए

 

पीड़ित अंजीत कुमार ने बताया कि गाँव में लगातार चोरी की घटनाएं हो रही हैं और इनमें गाँव के ही कुछ युवकों के शामिल होने की आशंका जताई जा रही है उन्होंने पुलिस से पूरे मामले की जांच कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है

Related Post